सूचना: विद्यालय के छात्रो एवं छात्राओ हेतु तरणताल ( स्विमिंग पूल) सुविधा
सूचना: तरणताल (स्विमिंग पूल) सुविधा
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, पीतमपुरा, दिल्ली के विद्यार्थियों को यह सूचित किया जाता है कि विद्यालय में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध है।
विवरण निम्नानुसार है:
पात्रता (आयु सीमा): 6 वर्ष से अधिक आयु के छात्र/छात्राएँ स्विमिंग पूल का उपयोग कर सकते हैं।
शुल्क: विद्यालय समय के दौरान छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
संचालनकर्ता: यह सुविधा M/s Big Muscle Workshop, पीतमपुरा, दिल्ली द्वारा संचालित की जा रही है।
अनुबंध अवधि: सेवा प्रदाता के साथ अनुबंध 27 नवम्बर 2031 तक मान्य है।
सभी छात्र/छात्राओं को निर्देश दिया जाता है कि वे स्विमिंग पूल का उपयोग करते समय सुरक्षा नियमों एवं प्रशिक्षकों के निर्देशों का पालन करें।